Menu
blogid : 2919 postid : 4

क्या लिखूं ?

मेरे अध्यात्मिक अनुभव !
मेरे अध्यात्मिक अनुभव !
  • 15 Posts
  • 132 Comments

CO.CC:Free Domain

क्या लिखूं ?
दोस्तों कई साल पहले मैंने हिंदी में ब्लॉग के बारे में सुना और अखबारों में पढ़ा था I तभी से मेरे मन भी इच्छा थी की मै भी कुछ लिखू I आज संयोग से वह दिन आ गया है  कि मै अपना पहला ब्लॉग लिखने बैठ गया हूँ  I मन में बहुत कुछ है जो बाहर आना चाहता है I अनेक प्रकार के विचार, तरंगे और भी बहुत कुछ जो शब्दों और वाक्यों का रूप नहीं ले पा रहे है I लेकिन मै आशा करता हूँ कि जो विरल है शीघ्र ही सघन हो जायेगा और शब्दों और फिर वाक्यों का रूप ले लेगा और आपके समक्ष प्रस्तुत करने योग्य हो जायेगा I लेकिन अभी मेरी समस्या वहीं की वहीं  है कि “क्या लिखूं ?” मै कोई लेखक नहीं जो कहानी लिख सकूँ , कोई कवि भी नहीं जो कोई कविता ही  लिख डालूं I कोई नेता या अभिनेता नहीं जो अपने बारे में लिखू  I कोई धर्म उपदेशक नहीं जो धर्म की बाते लिखूं  , कोई प्रसिद्द व्यक्ति भी नहीं जो अपनी जीवनी ही लिख दूँ I मै एक साधारण व्यक्ति हूँ और साधारण से असाधारण व्यक्ति बनने के मार्ग पर चल पड़ा हूँ I मै पहले धर्म विरोधी था , अब धर्म की खोज में चल पड़ा हूँ I सोचता हूँ कि अपनी इस यात्रा के बारे में ही कुछ लिखना शुरू करू I अपने अनुभव आपके साथ बाटूँ I इस समय मेरी आयु ४६ साल की है I अध्यात्मिक उन्नति की आकांक्षा के साथ २० या अधिक  वर्ष पूर्व  आरम्भ हुई इस यात्रा में इश्वर की कृपा से मैंने  कुछ प्राप्त भी  किया है लेकिन  बहुत कुछ प्राप्त करना बाकी है I मेरा अंतर्मन  कहता है की जो कुछ इश्वर ने मुझे दिया है वह मै आपके साथ बांटू Iक्रमश:

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh